ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

टेलीविजन पर देखने मिलेगी तापसी पन्नू की साइकोलॉजिकल थ्रिलर ब्लर जानिए कब और कहां देख पाएंगे

 इस शनिवार रात 9.30 बजे तापसी पन्नू के ‘ब्लर‘ के एंड पिक्चर्स पर वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ अपनी सांस थामने और रोमांचक थ्रिलर का अनुभव करने के लिए तैयार हो जाएं। पहले ‘सेक्शन 375‘ का निर्देशन कर चुके अजय बहल द्वारा निर्देशित ‘ब्लर‘ तापसी का पहला प्रोडक्शन वेंचर है। फिल्म में गुलशन देवैया और अभिलाष थपलियाल जैसे युवा ऊर्जावान कलाकार भी हैं। स्पैनिश फिल्म ‘जूलियाज आइज‘ की आधिकारिक रीमेक ‘ब्लर‘ गायत्री के इर्द-गिर्द घूमती है। जिसे तापसी ने निभाया है। अपनी दृष्टिबाधित जुड़वां बहन, गौतमी की मौत के पीछे के रहस्य को सुलझाने के लिए वो संघर्ष कर रही है।

गायत्री के लिए यह समय के विरुद्ध एक दौड़ है क्योंकि वह अपनी दृष्टि भी खोने लगती है। क्या वह अपनी जुड़वां बहन के कातिल की पहचान कर पाएगी? या पीछा करते हुए खुद खत्म हो जाएगी? क्या उसका कोई अपना है, जिसने उसे धोखा दिया है? ब्लर अपने दर्शकों को एक अनपेक्षित रोलर कोस्टर ट्रिप पर ले जाती है। आश्चर्यजनक ट्विस्ट और टर्न के साथ-साथ स्पाइन चिलिंग सस्पेंस से भरपूर कहानी निश्चित रूप से दर्शकों का मनोरंजन करेगी।

देख सकेंगे टेलीविजन पर

पूरी फिल्म के दौरान तापसी का प्रदर्शन बारीकीयों से भरा और स्तरित है। जिससे कहानी आगे बढ़ते हुए उसके चरित्र के विभिन्न पक्षों को दिखाता है। फिल्म में तापसी के पति की भूमिका निभाने वाले गुलशन गहन लेकिन शक्तिशाली अभिनेता हैं। अभिलाष भी अपने सनकी चरित्र को चित्रित करते हुए अपेक्षाओं को पार कर लेते है। फिल्म के बारे में बात करते हुए, गुलशन देवैया ने कहा, ब्लर एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है जो आपको एक डरावनी फिल्म का अनुभव देगी। कोई भूत नहीं, लेकिन यह पूरी तरह से दृश्य और ध्वनि के कारण प्रभावित करती है।

जूलियाज आइज की रीमेक फिल्म ब्लर

‘जबकि ब्लर स्पेनिश फिल्म ‘जूलियाज आइज‘ की रीमेक है। लेकिन मैंने मूल फिल्म नहीं देखी क्योंकि एक अभिनेता के रूप में आप कुछ पूर्वकल्पित धारणाएं बनाते हैं। जिससे मैं बचना चाहता था। मैं एक ऐसा अभिनेता हूं, जो निर्देशक की दृष्टि के प्रति सच्चा रहना पसंद करता है और हमारे निर्देशक अजय बहल, उन्हें क्या चाहिए ये अच्छे से जानते थे। साथ ही मुझे तापसी (पन्नू) के साथ काम करने में बहुत मजा आया। वे एक शानदार अदाकारा हैं, और इस फिल्म के साथ वे निर्माता भी बन गईं, जो वास्तव में सराहनीय है। एंड पिक्चर्स के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ, मैं उत्साहित हूं।’

अभिलाष थपलियाल ने कही ये बातें

फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अभिलाष थपलियाल ने कहा, ‘ब्लर‘ में मेरा किरदार निभाना सबसे कठिन भूमिकाओं में से एक रहा है, क्योंकि फिल्म में मुझे दरअसल किसी और किरदार के लिए चुना गया था। हमने शूटिंग भी किया था, बाद में अजय सर ने मुझे इस किरदार के लिए पूछा। मैंने इस चरित्र को इस तरह से आत्मसात कर लिया की एक पल में इसने मुझ पर भावनात्मक प्रभाव डाला था। मेरे प्रदर्शन का बहुत सारा श्रेय अजय सर को जाता है, जिन्होंने मुझे सर्वोत्तम प्रदर्शन देने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया।

इसके आगे उन्होंने कहा ‘तापसी और गुलशन के साथ काम करने का अनुभव भी बहुत अच्छा रहा। यह एक अनुभव था। मैंने पहले तापसी के साथ काम किया था, और हमारी दोस्ती काम से बढ़कर है। वह एक शानदार अभिनेत्री है। जो अपने सहकलाकारों का बहुत समर्थन करती है। ‘ब्लर‘ को ओटीटी पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और मुझे उम्मीद है कि जब दर्शक एंड पिक्चर्स पर इसे देखेंगे तब भी हमें इसी तरह की प्रतिक्रिया मिलेगी।’

Related Articles

Back to top button