ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मुख्य समाचार

प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल

सवाल मुरैना में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। शहर से लेकर गांव तक कई इलाकों में लोग पानी की कमी से जूझ रहे हैं। कहीं टैंकरों का इंतजार है तो कहीं हैंडपंप जवाब दे रहे हैं। ऐसे हालात में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित समर वेव वॉटर पार्क लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब आम परिवार पानी बचाने को मजबूर हैं, तब वॉटर पार्क में वेव पूल और स्लाइडों के लिए बड़ी मात्रा में पानी का उपयोग कैसे हो रहा है। लोगों के बीच यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि आखिर पार्क में पानी की आपूर्ति का स्रोत क्या है और क्या इसके लिए सभी आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त हैं। चर्चा इस बात को लेकर भी है कि पार्क में उपयोग होने वाले पानी को दोबारा इस्तेमाल करने के लिए रीसाइक्लिंग सिस्टम कितना प्रभावी है। लोगों का मानना है कि जल संकट के समय बड़े पैमाने पर पानी उपयोग करने वाले प्रतिष्ठानों की जानकारी सार्वजनिक होना जरूरी है। गर्मी बढ़ने के साथ यह मुद्दा भी तूल पकड़ता जा रहा है और अब लोग संबंधित विभागों से स्पष्ट जवाब की उम्मीद कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button