ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
खेल

रवींद्र जडेजा ने ट्विटर पर पत्नि रिवाबा के साथ पोस्ट कर कहा

जामनगर नॉर्थ की सीट से चुनाव जीतकर अपने पहले ही प्रयास में विधायक बनी रिवाबा जडेजा को लेकर उनके पति और टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने उनकी इस जीत पर सोशल मीडिया पर रिवाबा के साथ एक तस्वीर शेयर की है।कैप्शन में लिखा है हेलो MLA आप इसके सच्चे हकदार हैं। जामनगर की जनता जीत गई है। मैं सभी लोगों का ह्रदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं। आशा है कि जामनगर के कार्य बहुत अच्छे होंगे। जय माताजी।

रिवाबा की यह जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि वह पार्टी के भरोसे पर खरी उतरीं और पहले ही प्रयास में 50 हजार मतों के भारी अंतर से विजय होकर विधानसभा पहुंच गईं।उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदि आम आदमी पार्टी के करशनभाई को 50 हजार से भी ज्यादा वोटों के अंतर से मात दी। उन्हें कुल 84,336 वोट मिले, जबकि करशनभाई ने 33,880 वोट पाया। इस सीट पर तीसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी बिपेंद्र सिंह जडेजा रहे जिन्हें 22,822 वोट मिला।

जडेजा ने चुनाव प्रचार में दिया था साथ

रिवाबा की यह जीत रवींद्र जडेजा की भी जीत है, क्योंकि वर्तमान में इंजरी के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे रवींद्र जडेजा ने अपनी पत्नी के लिए पूरे चुनाव के दौरान प्रचार में बढ़-चढ़ कर उनका साथ दिया था। राज्य में भाजपा सरकार का विकास और जडेजा के नाम पर लोगों का विश्वास ही था कि जामनगर की जनता ने वोट के माध्यम से रिवाबा पर इतना प्यार बरसाया।

जामनगर की जनता ने तो अपना काम कर दिया है अब सवाल उठता है कि वह उनकी उम्मीदों पर कितनी खरी उतर पाएंगी? 3 साल के भीतर उन पर पार्टी का इतना भरोसा शानदार था और उन्होंने जीत दर्ज कर , दिखाया भी कि वह भरोसे के लायक थीं।

Related Articles

Back to top button