मुख्य समाचार
मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मुरैना में पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने गंभीर बीमारी से पीड़ित मां और संकट में फंसे तीन बच्चों की मदद के लिए संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। ब्लड कैंसर से जूझ रही मां के इलाज के लिए पहुंचे बच्चों की गुहार पर एसपी ने कलेक्टर से चर्चा कर रेडक्रॉस से ₹1 लाख की तत्काल आर्थिक सहायता दिलाई। इसके साथ ही बच्चों की शिक्षा जारी रखने के लिए उनके स्कूल और छात्रावास में प्रवेश की व्यवस्था भी कराई गई है।


