ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
देश

सुरक्षा बलों के हत्थे चढ़े 3 हाइब्रिड आतंकी, हथियार, गोला-बारूद की बड़ी खेप बरामद

श्रीनगर। भारतीय सेना और पुलिस ने श्रीनगर के बाहरी इलाके से रविवार सुबह 03 एके सीरीज के राइफलें, 02 पिस्तौल, 09 मैगजीन और 200 राउंड कारतूस की खेप के साथ 3 हाइब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि हाइब्रिड आतंकवादी गैर-सूचीबद्ध कट्टरपंथी होते हैं जो आतंकी हमले करते हैं और बिना कोई निशान छोड़े अपने नियमित जीवन में वापस लौट जाते हैं।
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में लश्कर का आतंकी सज्जाद तांत्रे मारा गया। दरअसल, सुरक्षा बलों को रविवार को चेकी डूडू इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पहले से कब्जे में लिए गए आतंकी सज्जाद को लेकर पुलिस और भारतीय सेना जॉइंट सर्च ऑपरेशन के लिए गए। इस दौरान इलाके में मौजूद आतंकियों ने गोलियां चलाईं, जो सेना और पुलिस को लगने की बजाय आतंकी सज्जाद को लग गई जिससे उसकी मौत हो गई।
जांच के दौरान पता चला कि हाइब्रिड आतंकवादी सज्जाद तांत्रे ने इस साल 13 नवंबर को बिजबेहरा में दो बाहरी मजदूरों पर हमला किया था, जो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद छोटा प्रसाद नाम के एक मजदूर की 18 नवंबर को अस्पताल में मौत हो गई थी। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को खत्म करने के लिए पुलिस और सेना की तरफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान एनकाउंटर में कई आतंकियों को ढेर भी किया गया। इस साल अक्टूबर तक 176 आतंकी मारे गए हैं। इनमें 126 लोकल आतंकी थे।
जम्मू और कश्मीर में अभी कुल 134 एक्टिव आतंकी मौजूद हैं। इनमें से 83 विदेशी और 51 लोकल आतंकी हैं। इस साल अब तक 21 टारगेट किलिंग हो चुकी हैं। इनमें कश्मीरी पंडित, राज्य के बाहर से आए मजदूर और सरकारी कर्मचारी शामिल हैं। इस साल अलग-अलग आतंकी हमलों में 9 हिंदुओं की जान जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button