ब्रेकिंग
नेपाल में विनाशकारी बाढ़: 400 अरब का नुकसान, 1,344 शव बरामद और 5 हजार लोग लापता; पर्यटन को तगड़ा झटक... मुरैना मे अलग-अलग थाना क्षेत्रों से प्रेमियों संग फुर्र हुईं तीन युवतियां, साथ में 52 साल की महिला प... सागर में जहरीली शराब का कहर: 9 की मौत, 35 अस्पताल में भर्ती; मध्य प्रदेश सरकार के नशा मुक्ति अभियानो... इंदौर में सीएम मोहन यादव के परिचित का मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार लुटेरे: पलासिया थाने ने पहले नहीं ... मुरैना बीएससी की परीक्षा देकर कॉलेज से निकली छात्रा का अपहरण, ग्वालियर ले जाकर जबरन शादी का मामला आय... UGC रोल बैक की मांग: करणी सेना की 200 किमी पदयात्रा,पोरसा-अंबाह-मुरैना होते हुए 10 को पहुंचेगी ग्वाल... मुरैना लोक निर्माण विभाग: लापरवाही की हदें पार, सड़कों के हाल बेहाल बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें: जगह-जगह जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त मुरैना अन्नदाता बेहाल, कृषि विभाग मस्त! मुरैना जन्माष्टमी की रात मंदिर से लौट रही कुशवाहा समाज की तीन महिलाओं को ट्रोला ने रौंदा, एक की मौके...
मुख्य समाचार

नेपाल में विनाशकारी बाढ़: 400 अरब का नुकसान, 1,344 शव बरामद और 5 हजार लोग लापता; पर्यटन को तगड़ा झटका

काठमांडू: नेपाल में हाल ही में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही मची है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक देश को लगभग 400 अरब नेपाली रुपये का भारी-भरकम नुकसान हुआ है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे तलाशी अभियान के दौरान अब तक 1,344 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि करीब 5 हजार लोग अभी भी लापता हैं। इस प्रलयंकारी आपदा से नेपाल के बुनियादी ढांचे को गहरी क्षति पहुंची है, जिसमें हजारों घर और कई पुल बह गए हैं। इस सबके बीच देश के मुख्य पर्यटन उद्योग पर भी बड़ा संकट आ गया है। सितंबर से शुरू होने वाले पीक टूरिस्ट सीजन को देखते हुए पर्यटकों ने होटलों और ट्रैकिंग पैकेजों की बुकिंग धड़ल्ले से रद्द करना शुरू कर दिया है, जिससे पर्यटन कारोबारियों की चिंताएं काफी बढ़ गई हैं। हालात को संभालन के लिए सरकार ने विदेशी पर्यटकों के बीच फैला भ्रम दूर करने हेतु '#NepalCalling' अभियान शुरू किया है। अधिकारियों का कहना है कि अधिकांश प्रमुख पर्यटन स्थल सुरक्षित और खुले हैं, फिर भी इस आपदा ने नेपाल की अर्थव्यवस्था को गहरी चोट पहुंचाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button