ब्रेकिंग
UGC रोल बैक की मांग: करणी सेना की 200 किमी पदयात्रा,पोरसा-अंबाह-मुरैना होते हुए 10 को पहुंचेगी ग्वाल... मुरैना लोक निर्माण विभाग: लापरवाही की हदें पार, सड़कों के हाल बेहाल बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें: जगह-जगह जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त मुरैना अन्नदाता बेहाल, कृषि विभाग मस्त! मुरैना जन्माष्टमी की रात मंदिर से लौट रही कुशवाहा समाज की तीन महिलाओं को ट्रोला ने रौंदा, एक की मौके... मुरैना के दिमनी विधानसभा क्षेत्र में 69.23 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन मनरेगा में भ्रष्टाचार का नंगा नाच: मुरैना में गरीबों के हक पर डाका, कागजों पर दौड़ रहे मृत और फर्जी ... मुरैना नेशनल हाईवे-44 पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक-युवती को कुचला, दोनों की म... पोरसा थाना क्षेत्र: बुधारा गांव में युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस मुरैना में सरपंचों की कार्यशैली पर उठे सवाल: विकास के नाम पर फाइलों में दौड़ रहा भ्रष्टाचार
मुख्य समाचार

UGC रोल बैक की मांग: करणी सेना की 200 किमी पदयात्रा,पोरसा-अंबाह-मुरैना होते हुए 10 को पहुंचेगी ग्वालियर

ग्वालियर/भिंड: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए नियमों को वापस लेने (रोल बैक) की मांग को लेकर श्री राजपूत करणी सेना द्वारा चंचल अंचल में एक विशाल पदयात्रा निकाली जा रही है। यह करीब 200 किलोमीटर लंबी पदयात्रा भिंड से आरंभ होकर विभिन्न पड़ावों से गुजरते हुए आगे बढ़ रही है। प्रमुख मार्ग और पड़ाव: करणी सेना और सवर्ण समाज के समर्थन से निकल रही यह पदयात्रा भिंड से शुरू होकर फूप, गोरमी, पोरसा, अंबाह, दिमनी, मुरैना, नूराबाद और बानमौर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़ रही है। यात्रा के दौरान मार्ग में जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया जा रहा है। 10 तारीख को ग्वालियर में होगा भव्य कार्यक्रम: तय शेडूल के अनुसार, यह पदयात्रा निर्धारित यात्रा पड़ावों को पार करते हुए 10 तारीख को ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर पहुंचेगी। ग्वालियर पहुंचने पर करणी सेना द्वारा एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन और आम सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। सरकार को चेतावनी: संगठन के नेताओं ने दो टूक शब्दों में कहा है कि जब तक सरकार यूजीसी के इन विवादित और नए नियमों को पूरी तरह वापस नहीं लेती, तब तक उनका यह विरोध प्रदर्शन और आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा। इस यात्रा से अंचल की राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है। करणी के संतोष भदौरिया ने आम जन से आव्हान किया है लोग घरो से निकल कर आऐ और पद यात्रा में भाग ले

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button