ब्रेकिंग
मुरैना नेशनल हाईवे-44 पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक-युवती को कुचला, दोनों की म... पोरसा थाना क्षेत्र: बुधारा गांव में युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस मुरैना में सरपंचों की कार्यशैली पर उठे सवाल: विकास के नाम पर फाइलों में दौड़ रहा भ्रष्टाचार मुरैना में गूंजेगी श्री कृष्ण भक्ति की स्वर धारा: पुलिस लाइन राधा-कृष्ण मंदिर में सजेगी भव्य भजन संध... मुरैना की सियासत: कांग्रेस के टिकट पर जीता महापौर, बीजेपी में जाने के बाद विकास पर उठे सवाल! मुरैना बाप सरपंच, बेटा 'इच्छाधारी चोर'... मनरेगा का पैसा डकारने बदल डाले दर्जनों नाम, धर्म और जेंडर! जिला मजिस्ट्रेट ने खारिज किया मुरैना में जिला बदर का प्रस्ताव, महिला पत्रकार के पक्ष में आया फैसला पगार डैम में डूबे नेत्रज उर्फ भीकू कुशवाह की मौत, जौरा थाना पुलिस ने शुरू की विवेचना बागचीनी पुलिस ने गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने बाला किया पर्दाफाश पोरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फायरिंग प्रकरण में 24 घंटे के भीतर 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार और बु...
मुख्य समाचार

पोरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फायरिंग प्रकरण में 24 घंटे के भीतर 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार और बुलेट मोटरसाइकिल जब्त

मुरैना: मुरैना जिले के थाना पोरसा पुलिस ने फायरिंग की घटना में संलिप्त चार वांछित आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बुलेट मोटरसाइकिल, दो अवैध 315 बोर के कट्टे, और एक अधिया मय जिंदा राउंड जब्त किए हैं. दिनांक 31 अगस्त 2026 को फरियादी गिरधारी सिंह तोमर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पुष्पराज उर्फ पहाड़ू तोमर, अजीत तोमर और अन्य लोगों ने घर के बाहर गालियां दीं और विरोध करने पर कट्टे से हवाई फायर किया. इस पर पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया. पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर चारों आरोपियों—पुष्पराज, अजीत सिंह, भानुप्रताप सिंह और विनीत तोमर को किर्रायच रोड से गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के पास से हथियार मिलने पर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं. सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, और अन्य की तलाश जारी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button