ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई

उज्जैन के रुणीजा में 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी तनाव फैल गया। मंगलवार दोपहर परिजनों और हिंदूवादी संगठनों ने भगत सिंह चौराहे पर शव रखकर करीब दो घंटे तक चक्काजाम किया। परिजनों ने साथ पढ़ने वाले मुस्लिम समुदाय के छात्र पर 'लव जिहाद' और लगातार प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि छात्रा ने इसकी शिकायत स्कूल शिक्षक ब्रजपाल सिंह से की थी, लेकिन शिक्षक ने कार्रवाई के बजाय छात्रा को ही डांटकर स्कूल आने से मना कर दिया, जिससे वह तनाव में थी। हंगामे की सूचना मिलने पर विधायक जितेंद्र पंड्या और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों के आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने आरोपी छात्र के घर पर बने अवैध शेड को बुलडोजर से हटा दिया। पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है तथा शिक्षक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button