मुख्य समाचार
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार
मुरैना में सिविल लाइन थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत तमिलनाडु के एक शातिर आरोपी नियम तुल तुल्लाह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नहर के पास दबिश देकर करीब ₹19 लाख कीमत की बिना नंबर की संदिग्ध क्रेटा कार बरामद की है। आरोपी कार से जुड़े कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर वाहन को जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के मार्गदर्शन में की गई।


