ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मुख्य समाचार

थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत

मुरैना: टेटरा थाना क्षेत्र से एक दुखद दुर्घटना का मामला सामने आया है जहाँ सांप के काटने से एक महिला की जान चली गई। घटना की जानकारी के अनुसार, मृतिका प्रजापति पत्नी रामजी लाल, उम्र 55 वर्ष, निवासी जवाहरगढ़ टेटरा को जहरीले सर्प ने काट लिया था। इसके बाद परिजनों द्वारा उसे तुरंत इलाज के लिए ग्वालियर के जे.एच. अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में टेटरा थाने में मर्ग क्रमांक 18/26 दर्ज किया गया है, जिसकी कायमी पुरानी धारा 174 जाफौ और नई धारा 194 बीएनएसएस के तहत की गई है। इस मर्ग की जांच और मामले की कार्रवाई प्रधान आरक्षक सुग्रीम रावत (मोबाइल नंबर 9575359836) द्वारा की जा रही है। अचानक हुई इस घटना से मृतिका के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है और पूरे गांव में मातम का माहौल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button