ब्रेकिंग
UGC रोल बैक की मांग: करणी सेना की 200 किमी पदयात्रा,पोरसा-अंबाह-मुरैना होते हुए 10 को पहुंचेगी ग्वाल... मुरैना लोक निर्माण विभाग: लापरवाही की हदें पार, सड़कों के हाल बेहाल बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें: जगह-जगह जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त मुरैना अन्नदाता बेहाल, कृषि विभाग मस्त! मुरैना जन्माष्टमी की रात मंदिर से लौट रही कुशवाहा समाज की तीन महिलाओं को ट्रोला ने रौंदा, एक की मौके... मुरैना के दिमनी विधानसभा क्षेत्र में 69.23 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन मनरेगा में भ्रष्टाचार का नंगा नाच: मुरैना में गरीबों के हक पर डाका, कागजों पर दौड़ रहे मृत और फर्जी ... मुरैना नेशनल हाईवे-44 पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक-युवती को कुचला, दोनों की म... पोरसा थाना क्षेत्र: बुधारा गांव में युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस मुरैना में सरपंचों की कार्यशैली पर उठे सवाल: विकास के नाम पर फाइलों में दौड़ रहा भ्रष्टाचार
मुख्य समाचार

मुरैना लोक निर्माण विभाग: लापरवाही की हदें पार, सड़कों के हाल बेहाल

मुरैना लोक निर्माण विभाग (PWD) की कार्यशैली इन दिनों लगातार सवालों के घेरे में है। जिलेभर में सड़कों की जर्जर हालत और विकास कार्यों में हो रही भारी सुस्ती ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। विभाग के लचर रवैये के कारण करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी धरातल पर सुधार नजर नहीं आ रहा है। शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण अंचलों तक की मुख्य सड़कें बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। आए दिन इन गड्ढों के कारण वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। बरसात के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है, जब सड़कों पर जलभराव के चलते रास्ते पहचानना तक मुश्किल हो जाता है। इसके बावजूद विभाग के अधिकारी कुंभकर्णी नींद सोए हुए हैं। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों द्वारा कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद PWD के जिम्मेदार अधिकारी कान में तेल डाले बैठे हैं। न तो समय पर पैचवर्क कराया जा रहा है और न ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की कोई मॉनिटरिंग हो रही है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक जनता इस प्रशासनिक उदासीनता की कीमत चुकाती रहेगी? क्या बड़े हादसे के बाद ही विभाग की आंखें खुलेंगी?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button