ब्रेकिंग
मुरैना नेशनल हाईवे-44 पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक-युवती को कुचला, दोनों की म... पोरसा थाना क्षेत्र: बुधारा गांव में युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस मुरैना में सरपंचों की कार्यशैली पर उठे सवाल: विकास के नाम पर फाइलों में दौड़ रहा भ्रष्टाचार मुरैना में गूंजेगी श्री कृष्ण भक्ति की स्वर धारा: पुलिस लाइन राधा-कृष्ण मंदिर में सजेगी भव्य भजन संध... मुरैना की सियासत: कांग्रेस के टिकट पर जीता महापौर, बीजेपी में जाने के बाद विकास पर उठे सवाल! मुरैना बाप सरपंच, बेटा 'इच्छाधारी चोर'... मनरेगा का पैसा डकारने बदल डाले दर्जनों नाम, धर्म और जेंडर! जिला मजिस्ट्रेट ने खारिज किया मुरैना में जिला बदर का प्रस्ताव, महिला पत्रकार के पक्ष में आया फैसला पगार डैम में डूबे नेत्रज उर्फ भीकू कुशवाह की मौत, जौरा थाना पुलिस ने शुरू की विवेचना बागचीनी पुलिस ने गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने बाला किया पर्दाफाश पोरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फायरिंग प्रकरण में 24 घंटे के भीतर 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार और बु...
मध्यप्रदेश

बागचीनी पुलिस ने गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने बाला किया पर्दाफाश

मुरैना, गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का पर्दाफाश मुरैना पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र पाल डावर व एसडीओपी जौरा श्री नितिन बघेल के मार्गदर्शन में, थाना बागचीनी पुलिस ने कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दिनांक 02.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर बागचीनी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक लोडिंग वाहन (क्रमांक DL 1 LAT 3780) को पकड़ा। वाहन की जांच करने पर उसमें इंडियन कंपनी के 14.2 किलोग्राम क्षमता वाले 90 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर पाए गए, जिन्हें अवैध रूप से दिल्ली ले जाया जा रहा था। वैध लाइसेंस न मिलने पर पुलिस ने 90 घरेलू गैस सिलेंडर और लोडिंग वाहन को जब्त कर लिया। जब्त कुल मशरूका की कीमत करीब 14 लाख रुपये है। इस मामले में 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके विरुद्ध थाना बागचीनी में अपराध क्रमांक 194/2026, धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं धारा 287 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है। इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि जज सिंह यादव एवं उनके हमराह पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button