ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मुख्य समाचार

बेगूसराय बिहार सड़क हादसे में छात्र की मौत

बेगूसराय-हसनपुर मुख्य पथ पर गढ़पुरा थाना क्षेत्र गढ़बरकुरवा पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में घायल हुए दो में से एक छात्र की बीती देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र के दुनही पंचायत स्थित रक्शी टोला निवासी हुकुमलाल यादव के पुत्र सुदीश कुमार के रूप में की गई है। हादसे में घायल चुमन यादव के पुत्र विजय कुमार का इलाज बेगूसराय शहर के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है तथा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए सिमरिया ले गए हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि इंटर का छात्र सुदीश कुमार अपने चचेरे भाई मैट्रिक के छात्र विजय कुमार के साथ 20 नवम्बर की रात एक शादी समारोह में भोज खाकर साइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गढ़पुरा कॉलेज एवं रक्शी चौक के बीच अज्ञात वाहन की ठोकर से दोनों घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजनों द्वारा दोनों को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां सुदीश की इलाज के दौरान मौत हो गई तथा विजय की हालत गंभीर बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button