ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
दिल्ली NCR

नोएडा में तेज रफ्तार के साथ सड़कों पर स्टंट करने वालों का पुलिस ने किया 434 रुपये का चालान

तेज रफ्तार के कहर के साथ ही शहर की सड़कों पर स्टंट करने की घटनाएं आम हो गई हैं। यातायात पुलिस द्वारा स्टंट करने वाले लोगों की पहचान कर उनके वाहनों सीज करने की भी कार्रवाई हो रही है। संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस स्टंटबाजों पर शिकंजा कस रही है।

इस साल एक जनवरी से 22 अप्रैल तक स्टंट करने वाले 64 लोगों के विरुद्ध कुल 11 लाख 67 हजार पांच सौ रुपये का चालान कर कार्रवाई की गई। हर घंटे स्टंट करने वालों से इस साल 434 रुपये वसूले गए। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि स्टंट करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई होती रहेगी। स्टंट कर लोग खुद के साथ ही दूसरों का जीवन भी खतरे में डाल रहे हैं।

ऐसे लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। डीसीपी यातायात अनिल कुमार यादव ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वह अपने बच्चों की काउंसलिंग कर उन्हें स्टंट करने से रोकने का प्रयास करें। शहर की चौड़ी सड़कें, एलिवेटेड, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे और यमुना एक्सप्रेस स्टंट करने वालों के लिए पसंदीदा जगह है।

वीडियो में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे लोग

स्टंट करते युवक और युवतियों का वीडियो इंटरनेट मीडिया के विविध प्लेटफार्म पर लगातार वायरल हो रहा है। चालान करने पर भी इसपर अंकुश नहीं लग रहा है। सेक्टर-113 कोतवाली क्षेत्र का 34 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ है,जिसमें काले रंग की स्कार्पियो में सवार महिला पुलिस का सायरन बजाते हुए नियमों की धज्जियां उड़ा रही है।यूजर ने यातायात और नोएडा पुलिस को टैग कर महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करने की मांग की है।

वायरल वीडियो को कई लोगों ने साझा किया है। वहीं 23 सेकेंड का एक अन्य वीडियो भी वायरल हुआ है,जिसमें कार के ऊपर कुछ लोग लोहे की आलमारी सहित अन्य सामान लेकर जा रहे हैं। युवक कार के अंदर बैठे हैं और हाथ से आलमारी को कार के अंदर से ही सहारा दिए हुए हैं।

वीडियो दिन का है और आसपास से वाहन गुजर रहे हैं। पीछे से आ रहे किसी वाहन के चालक ने वीडियो बनाया और पुलिस को टैग कर कार्रवाई करने की मांग की है। वीडियो सेक्टर-135 स्थित बांध रोड का दोपहर एक बजकर 30 मिनट का बताया जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button