ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

नाबालिग का गर्भपात करने वाले डाक्टर का क्लीनिक सील, अजाक पुलिस की कार्रवाई

भोपाल। राजधानी में अजाक थाना पुलिस ने लव जिहाद और दुष्कर्म के मामले में ज्यादती की शिकार नाबालिग का गर्भपात करने वाले डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने बागसेवनिया क्षेत्र में आरोपित होम्योपैथिक चिकित्‍स के क्लीनिक को सील कर दिया है। आरोपित डाक्टर ने दुष्कर्म की एक पीडिता का गर्भपात किया था। पुलिस ने इस मामले में डाक्टर को भी आरोपित बनाया है। पुलिस मुख्‍य आरोपित को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

बता दें कि कोलार निवासी 19 वर्षीय युवती ने अजाक थाने में दुष्कर्म की एफआइआर दर्ज कराई थी। उसने शिकायत में बताया था कि वह 2019 में 11 वीं कक्षा में पढ़ती थी। स्कूल के बाहर आरोपित शानू पंडित उर्फ फैजल का आना-जाना था। इस दौरान आरोपित ने उससे दोस्ती की और धीरे-धीरे उसे प्रेम जाल में फंसा लिया था। उसे आरोपित घुमाने ले जाया करता था। इस दौरान आरोपित ने 2019 में उसे होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर आरोपित ने उसके शादी का झांसा देकर चुप करा दिया था। तब से आरोपित उसका दैहिक शोषण कर रहा था। वह उससे फीस के रुपये भी बहाना बनाकर हड़प लिया करता था। बाद में आरोपित ने उसे बताया कि वह शानू पंडित नहीं है, उसका असली नाम फैजल खान है। इस बात को लेकर युवती का उससे विवाद भी हुआ। इस दौरान आरोपित ने युवती के साथ मारपीट भी कर दी थी। उसे जातिसूचक शब्‍दों से अपमानित भी किया था। आरोपित ने नाबालिग रहते उसका गर्भपात भी कराया था।

अजाक थाने के एसआइ बीएल मरावी ने बताया कि गर्भपात करने वाले होम्योपैथिक डाक्टर महेंद्र श्रीवास्तव के क्लीनिक को पुलिस ने गुरुवार को सील कर दिया है। उसे भी इस मामले में आरोपित बनाया जा रहा है। उसके अलावा उस पर गैरकानूनी तरीके से नाबालिग का गर्भपात करने की धाराओं में एफआइआर भी दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button