ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

मिनी मैराथन के जरिए दिया एचआइवी के खिलाफ जागरूकता का संदेश, दौड़ में शामिल हुए चार सौ युवा

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर रविवार को दौड़ के साथ ही पोस्टर, बैनर और आकर्षक वेशभूषा में युवा एचआइवी यानी एड्स जैसी संक्रामक और लाइलाज बीमारी से बचने का संदेश हल्के-फुल्के अंदाज में देते हुए दिखे। मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं नेको द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों तथा रेड रिबन क्लब के विद्यार्थियों के साथ रन अगेंस्ट एचआइवी मिनी मैराथन का आयोजन रविवार सुबह को किया गया। यह रन सुबह सात बजे टीटी नगर स्टेडियम से आरंभ होकर अटल पथ, भदभदा चौराहा, मैनिट चौराहा एवं माता मंदिर से होते हुए पुनः टीटी नगर स्टेडियम पहुंची, जहां इसका समापन व पुरस्कार वितरण हुआ।

एनएसएस अधिकारियों ने दिखाई हरी झंडी

एनएसएस के 55वें स्थापना दिवस के अवसर पर बरकतउल्ला विश्वविद्यालय रासेयो (प्रकोष्ठ) द्वारा 1.5 किमी की जागरूकता दौड़ में भोपाल के रेड रिबन क्लब व राष्ट्रीय सेवा योजना के चार सौ स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। इसमें 70 प्रोफेशनल धावक थे। मैराथन को हरी झंडी राज्य एनएसएस अधिकारी एवं अन्य अतिथियों ने दिखाई। दौड़ के समापन के बाद पुरस्कार वितरण हुआ।

ये रहे विजेता

मैराथन में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार भी प्रदान किए गए। पुरुष वर्ग में मंजीत कुमार को प्रथम, खेम सिंह पटेल को द्वितीय और नीलेश चढ़ार को तृतीय पुरस्कार दिया गया। महिला श्रेणी में आरती सरतकेर को प्रथम, आरती खनुजिया को द्वितीय और तनिषा राजपूत को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किय गया। राज्य स्तर पुरस्कार राशि प्रथम के लिए दस हजार, द्वितीय सात हजार तथा तृतीय के लिए पांच हजार रुपये थी। राज्य स्तर से चयनित दो छात्र एवं दो छात्रा प्रतिभागी अक्टूबर में पुणे में राष्ट्रीय मैराथन में सहभागिता करेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार राशि नाको द्वारा निर्धारित की जाएगी।

Related Articles

Back to top button