ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
दिल्ली NCR

दिल्ली: ACP के वकील बेटे की हत्या, आरोपी दोस्तों ने नहर में फेंका शव

दिल्ली पुलिस के एक सहायक आयुक्त(एसीपी) के बेटे को उसके दो दोस्तों ने पैसों के विवाद को लेकर हरियाणा में एक नहर में कथित तौर पर धक्का दे दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि लक्ष्य चौहान (26) का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

पुलिस ने बताया था कि चौहान अपने दो दोस्तों विकास भारद्वाज और अभिषेक के साथ सोमवार को हरियाणा के सोनीपत में एक विवाह समारोह में शामिल होने गया था। उसने बताया कि जब वह अगले दिन घर नहीं लौटा तो उसके पिता एसीपी यशपाल सिंह ने मंगलवार को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। सिंह बाहरी-उत्तरी दिल्ली के एसीपी (अभियान) के रूप में तैनात हैं।

पुलिस ने बताया कि पुलिस को जांच के दौरान कुछ गड़बड़ी का संदेह हुआ जिसके बाद शिकायत को अपहरण की प्राथमिकी में बदल दिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि मामले में शुक्रवार को हत्या की धारा जोड़ी गई और इस सिलसिले में अभिषेक को गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Back to top button