ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
टेक्नोलॉजी

अब जीमेल यूजर्स को भी मिलेगा ब्लू टिक सुरक्षा के लिए कंपनी की नई पहल

Gmail Blue Tick: ट्विटर और इंस्टाग्राम की तर्ज पर अब जीमेल (Gmail) की तरफ से भी ब्लू टिक सर्विस शुरू कर दी गई है। दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) कंपनी का कहना है कि इससे इस बात को आसानी से पहचान की जा सकेगी कि लोगों को ईमेल सही यूजर से मिल रहा है, या नहीं। कंपनी के मुताबिक इसका मकसद यूजर्स को धोखाधड़ी से बचाना है। गूगल ने बताया कि इस फीचर को रोल आउट कर दिया गया है। जिन यूजर्स और कंपनियों ने ब्रैंड इंडिकेटर्स फॉर मैसेज आइडेंटिफ‍िकेशन (BIMI) फीचर को अपनाया हुआ है, उन्हें खुद-ब-खुद ये टिक मिल जाएगा।

किनको मिलेगी सुविधा?

गूगल की ‘चेकमार्क आइकन’ सुव‍िधा उन सभी ग्राहकों के लिए उपलब्‍ध है, जो गूगल वर्कस्पेस, जी सूट बेसिक आदि से जुड़े हैं। यही नहीं, पर्सनल गूगल अकाउंट चलाने वालों को भी यह सर्विस दी जा रही है। इस सुविधा की मदद से लोगों को यह पहचानने में आसानी होगी कि कौन एक वैध सेंडर है और कौन नहीं। गूगल ने बताया कि प्रमुख बिजनेसेज के लिए इस सुविधा को अगले तीन दिनों में शुरू कर दिया जाएगा। कंपनी ने ये भी कन्‍फर्म किया कि हरेक गूगल वर्कस्‍पेस कस्‍टमर, जी सूट के बेसिक और बिजनेस कस्‍टमर यहां तक कि पर्सनल गूगल अकाउंट यूजर्स भी ब्‍लू चेकमार्क हासिल कर सकते हैं।

कोई चार्ज नहीं

गूगल की यह ब्लू टिक सर्विस बिल्कुल ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम की तरह होगी। लेकिन अभी तक जीमेल की तरफ से इसके लिए कोई चार्ज लेने की घोषणा नहीं की गई है। इस ब्लू टिक के लिए यूजर्स को सिर्फ अपने अकाउंट को वेरिफाई करना होगा। साथ ही अपने फोन और अन्य डॉक्यूमेंट्स से खुद को वेरिफाई करना होगा।

महंगा पड़ता है ब्लू टिक

ट्विटर के नए मालिक अरबपति एलॉन मस्क ने हाल ही में ट्विटर से लोगों के ब्लू बैज को हटा लिया था। अब जिन लोगों को ट्विटर पर ब्लू टिक चाहिए, उन्हें ट्विटर को 900 रुपये प्रति माह और गोल्ड टिक के लिए कंपनियों को $1000 चुकाने होंगे। इसके अलावा फेसबुक, इंस्‍टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म्‍स के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने भी पेड सब्‍सक्रिप्‍शन सर्विस का ऐलान किया था, जिसे Meta Verified कहा जा रहा है। इसके तहत 11.99 डॉलर और 14.99 डॉलर के दो प्‍लान पेश किए गए हैं। इसके लिए Meta $11.99 प्रति माह कंप्यूटर पर और $14.99 प्रति माह मोबाइल पर ले रही है।

Related Articles

Back to top button