देश
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी, दाऊद के नाम पर 3 बार आई कॉल

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी मिली है। केंद्रीय मंत्री को नागपुर के जनसंपर्क कार्यालय के लैंडलाइन नंबर पर धमकी देने के लिए तीन बार कॉल की गई है। दाऊद के नाम पर उनको जान से मारने की धमकी दी गई है। खबर यह भी है कि उनसे 100 करोड़ रुपए की मांग की गई है और न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है।
धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने गडकरी के नागपुर कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी है। कार्यालय के बाहर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। नागपुर कार्यालय के पास होने वाली हर एक मूवमेंट पर पैनी नजर रखी जा रही है।




