ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
धार्मिक

राजा जैसा जीवन जिएंगे इस राशि के लोग वक्री शुक्र कर देंगे मालामाल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह का अपना महत्व होता है। जब भी कोई ग्रह गोचर करता है या वक्री, मार्गी होता है, तो उसका शुभ और अशुभ प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ता है। 23 जुलाई को शुक्र कर्क राशि में वक्री होने जा रहे हैं। इस दिन वे सुबह 06 बजकर 01 मिनट पर कर्क राशि में वक्री होंगे। वे इस राशि में 7 अगस्त तक रहेंगे। शुक्र को धन, समृद्धि, यश और भौतिक सुख का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र के कुंडली में मजबूत स्थिति में होने पर जातक को काफी लाभ मिलता है। वहीं शुक्र के कमजोर होने पर व्यक्ति को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं, जिन्हें इस दौरान लाभ होने वाला है।

वृषभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र के वक्री होने से इस राशि वालों को हर क्षेत्र में लाभ मिलने वाला है। खुद को सही साबित करने का ये सही समय है। शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इन लोगों को व्यापार में काफी उन्नति मिलने वाली है। कार्यक्षेत्र में साथ काम कर रहे सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। जीवन में संतुष्टि का अहसास होगा।

सिंह राशि

शुक्र के वक्री होने से सिंह राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में भी काफी लाभ होने वाला है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। परिवार का साथ बना रहेगा। छात्रों के लिए भी यह समय बहुत ही लाभदायक है। आपके स्वभाव में बदलाव देखने को मिलेगा। आपकी धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती है।

कन्या राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये समय कन्या राशि वालों के लिए धन कमाने में सबसे अच्छा है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार क्षेत्र में लाभ मिल सकता है और आकस्मिक धन लाभ के भी संकेत मिल रहे हैं। शुक्र जमकर धन-वर्षा करने वाले हैं। मीडिया जुड़े जातकों को बहुत लाभ मिलेगा।

मकर राशि

शुक्र के कर्क राशि में वक्री होने से इस राशि वालों को शुभ फलों की प्राप्ति होने वाली है। शुक्र इस राशि के सातवें भाव में लाभ की स्थिति लेकर आ रहे हैं। धन कमाने के लिए ये समय अच्छा है। भाग्य का साथ मिलेगा। करियर में सफलता मिलेगी। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए ये समय लकी रहेगा। वाहन या प्रॉपर्टी की प्राप्ति हो सकती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button