ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
टेक्नोलॉजी

बिना एक रुपया खर्च करे घूमें अयोध्या की गलियों में, Google करेगा आपकी मदद

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है. आम लोगों के लिए नए राम मंदिर के दरवाजे खुल गए हैं. कोई भी यहां आकर दर्शन कर सकता है. देश भर में कई लोग राम जन्मस्थान जाना चाहते हैं, लेकिन अयोध्या जाना आसान नहीं है. एक तो भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई है, और दूसरा यहां आने के लिए ट्रेन-फ्लाइट आदि के टिकट मिलना काफी मुश्किल है. अगर आप अयोध्या जाना चाहते हैं, इसका वर्चुअल टूर कर सकते हैं. इसमें गूगल आपकी मदद करेगा.

अमेरिकी टेक कंपनी आपको अयोध्या की वर्चुअल सैर करा सकती है. गूगल की ये सर्विस बिलकुल फ्री है. आप मुफ्त में धर्मनगरी के अलग-अलग टूरिस्ट प्लेस घूम सकते हैं. आपको ना ट्रेन पकड़नी है और ना ही फ्लाइट में सवार होकर अयोध्या आना है. आपको बस अपना स्मार्टफोन निकालना है और शुरू हो जाना है. आइए देखें कि ये सब कैसे होगा.

Google Earth फ्री में घुमाएगा अयोध्या

अयोध्या का वर्चुअल टूर करने के लिए फोन में Google Earth ऐप डाउनलोड करें. अगर आप लैपटॉप या कंप्यूटर में ये काम करना चाहते हैं तो इंटरनेट ब्राउजर में गूगल अर्थ ओपन करें. गूगल की ये सर्विस आपको पूरी दुनिया की वर्चुअल सैर करा सकती है. यहां आपको उस जगह का नाम या पता सर्च करना है जिसे आप घूमना चाहते हैं.

Street View से करें अयोध्या दर्शन

सर्च रिजल्ट में उस जगह को चुनें, और वर्चुअल सैर शुरू हो जाएगी. अगर आप स्मार्टफोन से ही अयोध्या की गलियां देखना चाहते हैं तो गूगल अर्थ में अयोध्या लिखकर सर्च करें. मैप पर अयोध्या आ जाएगा. स्ट्रीट व्यू फीचर के जरिए अयोध्या की अलग-अलग जगहों को घूमने का मौका मिलेगा. गूगल अर्थ से राम मंदिर, सीता की रसोई या हनुमानगढ़ी मंदिर जैसे पॉपुलर टूरिस्ट प्लेस को फोन पर आसानी से देखा जा सकता है.

3D में घूमें रामनगरी अयोध्या

गूगल अर्थ पर स्ट्रीट व्यू फीचर मिलता है, जो मैप को बिलकुल ऐसे दिखाता है जैसे कोई इंसान वाकई उस जगह मौजूद हो. इसके अलावा अमेरिकी टेक कंपनी ने 3D व्यू फीचर दिया है जो लोकेशन का 3D व्यू दिखाता है. इसमें बिल्डिंग और हरे-भरे पेड़ों को 3D में देखा सकता है. गूगल अर्थ में पहले से सेव स्ट्रीट व्यू या 3D व्यू लोकेशंस को ही आप इस तरह देख पाएंगे.

इस तरह आप रामनगरी की अलग-अलग जगह वर्चुअली घूम सकते हैं. आपको अलग से पैसा खर्च करने की भी जरूरत नहीं है.

Related Articles

Back to top button