ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
दिल्ली NCR

कुछ ही देर बाद समलैंगिक विवाह को मिलेगी मंजूरी? सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा बड़ा फैसला

 नई दिल्ली। आज समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट फैसला सुनाएगा। पांच जजों की संविधान पीठ का फैसला यह तय करेगा कि समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी जा सकती है या नहीं। इससे पहले, दस दिन तक सुनवाई करने के बाद 11 मई को सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस संबंध में 20 याचिकाएं दायर की गईं हैं, जिसपर शीर्ष अदालत अपना निर्णय देगी।

बता दें कि मई माह में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर काफी लंबी सुनवाई की थी। समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने के चलते कानूनी और सामाजिक स्तर पर क्या मुश्किलें खड़ी होंगी इसपर लंबी बहस हुई थी। दरअसल 18 समलैंगिक कपल्स की ओर से समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने की मांग को लेकर याचिका दायर की गई थी। याचिका में कहा गया था कि समलैंगिक विवाह को कानूनी, सामाजिक तौर पर मान्यता मिलनी चाहिए।

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस संजय किशन कौल, जस्टिस एस रवींद्र भट, जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ सुबह 10.30 बजे समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने की याचिकाओं पर अपना फैसला सुनाएगी। संविधान पीठ ने 10 दिन की सुनवाई के बाद इसी साल 11 मई को इस मुद्दे पर फैसला सुरक्षित रख लिया था।

Related Articles

Back to top button