ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
विदेश

पाकिस्तान इतिहास में पहली बार हिंदू महिला लड़ रही आम चुनाव, सवेरा प्रकाश ने भरा नामांकन

एजेंसी, इस्लामाबादपाकिस्तान में साल 2024 के शुरू में आम चुनाव होने हैं। ताजा खबर यह है कि देश के इतिहास में पहली बार कोई हिंदू महिला आम चुनाव लड़ने जा रही है। इनका नाम सवेरा प्रकाश है, जिन्होंने खैबर पख्तूनख्वा की एक सीट से नामांकन दाखिल किया है।

पाकिस्तान में कब होंगे आम चुनाव

पाकिस्तान में 16वीं नेशनल असेंबली के चुनाव के लिए तारीखों का एलान कर दिया गया है। यह चुनाव 8 फरवरी 2024 को होंगे।

कौन हैं पाकिस्तान में चुनाव लड़ने वाली पहली हिंदू महिला सवेरा प्रकाश

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, सवेरा प्रकाश ने खैबर पख्तूनख्वा के बुनेर जिले में एक सामान्य सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

सवेरा प्रकाश के पिता ओम प्रकाश पेशे से डॉक्टर थे, जो हाल ही में सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने 35 वर्षों से अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा की है।

अब उनकी बेटी की टिकट से चुनाव मैदान में उतरी है। ओम प्रकाश भी पीपीपी से जुड़े रहे हैं।

सवेरा प्रकाश ने एबटाबाद इंटरनेशनल मेडिकल कॉलेज से 2022 में स्नातक की डिग्री हासिल की है। अभी वे पीपीपी महिला विंग के महासचिव के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने महिलाओं की बेहतरी के लिए काम करने, सुरक्षित वातावरण देने के साथ ही महिलाओं के अधिकारों की वकालत करने का वादा किया है।

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय नेता सलीम खान ने कहा कि प्रकाश बुनेर से सामान्य सीट पर आगामी चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करने वाली पहली महिला हैं। सलीम खान कौमी वतन पार्टी से जुड़े हैं।

Related Articles

Back to top button