ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

गांव से लापता हुई आठ वर्षीय मासूम का शव संदिग्ध हालत में जंगल में मिला फैली सनसनी

सिवनी। जिला मुख्यालय से करीब 100 किमी दूर घंसौर थाना अंतर्गत एक गांव से दो दिन पहले लापता हुई आठ वर्षीय मासूम बालिका का शव सोमवार दोपहर गांव कुछ दूर स्थित जंगल में पुलिस को सर्चिंग के दौरान मिला है। बच्ची का संदिग्ध हालत में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मौके पर सिवनी से एफएसएल व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को भेजा गया हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव परीक्षण व मौका स्थल की छानबीन के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

घर नहीं लौटकर आई मासूम

घंसौर थाना प्रभारी चैन सिंह उइके ने बताया कि 15 जुलाई शनिवार की शाम आठ वर्षीय बालिका को मां ने घर में सर्प निकलने पर नाना को बुलाने करीब 500 मीटर दूर स्थित दूसरे घर भेजा था। नाना को बुलाई गई मासूम बच्ची वापस लौटकर नहीं आई। गांव में खोजबीन करने पर स्वजनों को बच्ची का पता नहीं चला, जिसके बाद स्वजनों ने घंसौर थाने में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कराई।

36 घंटे बाद मिला शव

जानकारी के अनुसार गांव से आठ वर्षीय मासूम के अचानक लापता होने की सूचना मिलने पर घंसौर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए खोजबीन प्रारंभ की। रविवार को दिनभर गांव व उसके आसपास खोजबीन के दौरान बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार को घंसौर पुलिस ने तलाशी अभियान जारी रखा। सर्चिंग के दौरान गांव से कुछ दूर जंगल के पहाड़ी इलाके में सोमवार दोपहर बच्ची का शव पुलिस को संदिग्ध हालत में मिला हैं। पुलिस मामले में विस्तृत जांच कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button