ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
देश

तेज रफ्तार बेकाबू कार ने मजदूर को मारी ठोकर मौके पर ही मौत

जांजगीर-चाम्पा । अकलतरा थाना क्षेत्र के अमरताल गांव में शनिवार की रात तेज रफ्तार बेकाबू अज्ञात कार ने सड़क पर पैदल जा रहे 45 साल के व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे में राजकुमार यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने एन एच -49 पर 4 घण्टे चक्काजाम कर दिया। हादसे के बाद मौके पर अकलतरा पुलिस, एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश दी।

इस दौरान मृतक व्यक्ति के परिवार के लोगों को प्रशासन की ओर से 25 हजार रुपये आर्थिक मदद दी गई और वह जिस केव्हीके प्लांट में कार्यरत था, वहां उसके परिजन को नौकरी देने का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।

अकलतरा थाना प्रभारी उमेश साहू ने बताया कि अमरताल गांव का राजकुमार यादव का घर सड़क किनारे है, वह शनिवार की रात दस बजे के करीब सड़क किनारे पैदल जा रहा था, तभी अकलतरा की ओर से जांजगीर की ओर जा रही कार ने उसे कुचल दिया। घटना के बाद मौके से कार लेकर ड्राइवर फरार हो गया है। इधर राजकुमार यादव की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने एनएच 49 पर 4 घण्टे चक्काजाम कर दिया।

सूचना के बाद मौके पर अकलतरा के प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाइश दी. घटना के बाद मौके पर तनाव था और मुआवजे के साथ नौकरी की मांग लोगों ने की इस पर प्रशासनिक अफसरों ने आश्वासन दिया। जिसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ और आवागमन बहाल हुआ।

अकलतरा तहसीलदार जयश्री पथे ने बताया कि हादसे के बाद लोगों ने चक्जाजाम किया था। पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से 25 हजार की मदद दी गई है, वहीं केवीके प्लांट में कम्पनी वालों ने नौकरी देने का आश्वासन दिया. इसके बाद, चक्काजाम समाप्त हो गया है और एन एच – 49 पर आवागमन शुरू हो गया है।

Related Articles

Back to top button