ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान अंतर्गत गौ-सेवा कार्यक्रम आयोजित

सांसद श्री लालवानी ने किया अहिल्या माता गौशाला का निरीक्षण, गायों को खिलाया चारा

मध्यप्रदेश शासन द्वारा गत 17 सितंबर से 31 अक्टूबर तक प्रदेश व्यापी मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज जनसेवा अभियान के तहत इंदौर की अहिल्या माता गौशाला में गौ-सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद श्री शंकर लालवानी, श्री गौरव रणदिवे, श्री मधु वर्मा, अपर कलेक्टर श्री पवन जैन, संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा डॉ. जी.एस डावर, गौशाला अध्यक्ष श्री रवि सेठी उपस्थित रहे।
 इस अवसर पर सांसद श्री लालवानी ने अहिल्या माता गौशाला का निरीक्षण किया तथा गौ-सेवा हेतु गौशाला में किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की। उन्होंने गौ माता को हरा चारा भी खिलाया। सांसद श्री लालवानी ने बताया कि आज का यह गौ-सेवा कार्यक्रम गोवंश की सेवा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आयोजित किया गया है। गौशाला में खाद का निर्माण कर पारंपरिक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है, साथ ही गोमूत्र के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशन में इंदौर में सभी गोवंश को लंपी वायरस से बचाने के लिए टीकाकरण भी किया जा रहा है। गौ रक्षा हम सभी का संकल्प है।
        कार्यक्रम में बताया गया कि इंदौर जिले में 47 गौशाला संचालित की जा रही है। इन गौशालाओं के माध्यम से 7 हजार गायों का संरक्षण किया जा रहा है। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशन में जिले के सभी गोवंश को लंपी वायरस से बचाने के लिए वैक्सीनेशन भी कराया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button