ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

लो-फ्लोर बस में दो युवकों ने मचाया उत्‍पात, चालक बस लेकर पहुंच गया थाने

भोपाल। राजधानी में बोर्ड आफिस चौराहे से एक लो-फ्लोर बस में सवार हुए दो मनचलों ने जमकर हंगामा मचाया। इसे बस में बैठे दूसरे यात्री भी परेशान हो गए। परिचालक ने जब उन दोनों को रोकने की कोशिश की तो उन्‍होंने बस चालक और परिचालक को गालियां देना शुरू कर दिया। इस बात से नाराज होकर बस चालक सीधे टीटी नगर थाने बस लेकर पहुंच गया। उसने थाने के बाहर बस को खड़ा किया और पुलिसकर्मियों से उन दोनों की शिकायत की। इस पर पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि दोनों युवक शराब के नशे में थे। पुलिस ने दोनों आरोपितों का मेडिकल परीक्षण भी कराया है। घटना शुक्रवार रात 09 से 10 बजे के मध्‍य की है। जानकारी के मुताबक नगरसेवा की यह लो-फ्लोर बस शाहपुरा से बैरागढ़ की तरफ जा रही थी। रास्ते में बोर्ड आफिस चौराहे पर दो युवक बस में सवार हुए और बस में सीट पर बैठते ही उन्‍होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। जब बस के परिचालक ने उन्‍होंने रोका तो वे अभद्रता और गाली-गलौज पर उतारू हो गए। विवाद बढ़ता देख चालक बस को लेकर सीधा टीटी नगर थाने पहुंच गया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि अगर बस के चालक या परिचालक शिकायत करते हैं तो दोनों के खिलाफ एफआइआर दर्ज भी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button