ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

पूर्णिया में दर्दनाक सड़क हादसा अर्टिगा खड़े ट्रक से टकराई 2 बच्चियों समेत 5 की मौत

बिहार के पूर्णिया में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां मरंगा थाना के समीप बारातियों से भरी अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। भिड़त इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसमें दो बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, कुल नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चार की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक अररिया जिले के रहने वाले थे। घायलों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गाड़ी में सवार थे 14 लोग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भंसिया गांव निवासी मोहम्मद हासिम के बेटे असलम की बारात खगड़िा जिले के मानसी स्थित वंदना गांव में सैयद के यहां जा रही थी। इसमें कुछ लोग दूसरे वाहनों में थे। कार में कुल 14 लोग सवार थे। पूर्णिया बायपास मरंगा के नजीक चालक ने कंट्रोल खो दिया और सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मी

हादसे की जानकारी मिलते की मरंगा थानाध्यक्ष पंकज आनंद व अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच और सभी को बाहर निकाला गया। सभी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button