ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

भाजपा सरकार में आदिवासी महापुरूषों को मिल रहे सम्मान से कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है :अंजली शर्मा।

मुरैना। भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष ने कहा दुर्भाग्यपूर्ण बयान के लिए आदिवासी समाज से माफी मांगे कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मुरैना नगर की पक्षिम मण्डल अध्यक्ष अंजली शर्मा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह द्वारा रानी कमलापति को लेकर दिया गया बयान दुर्भाग्यपूर्ण है इससे आादिवासी समाज का अपमान हुआ है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों में आदिवासी महापुरूषों को मिल रहे सम्मान से कांग्रेस के पेट में दर्द क्यो हो रहा है। नेता प्रतिपक्ष का बयान कांग्रेस की आदिवासी विरोधी मानसिकता और आदिवासियों के साथ कांग्रेस द्वारा वर्षों से किए छलावे को दर्शाता है। कांग्रेस संपूर्ण आदिवासी समाज से तत्काल माफी मांगे। महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष श्रीमती शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद सबसे अधिक समय कांग्रेस केन्द्र और राज्यों में सत्ता में रही लेकिन कभी भी कांग्रेस ने आदिवासियों का सम्मान नहीं किया। कांग्रेस ने कभी भी आदिवासी महापुरूषों के नाम पर स्मारक, सभागार या स्टेशनों के नाम नहीं किए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आदिवासियों के सम्मान के लिए संकल्पित है। कांग्रेस नेताओं को यह हजम नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के इतिहास और संस्कृति में जनजातीय समुदायों के योगदान को याद करने के लिए 15 नवंबर को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया। जनजातीय समाज की बहन द्रोपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बनाकर संपूर्ण आदिवासी समाज को गौरवान्वित किया। अंजली शर्मा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने आदिवासियों का गौरवशाली इतिहास पढ़ा नही है। कांग्रेस नेताओं को पहले आदिवासियों का महान इतिहास पढ़ना चाहिए। उन्हें जानकारी होना चाहिए कि भोपाल की पहचान रानी कमलापति के कारण है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में इस अपमान का जवाब मध्यप्रदेश का आदिवासी समाज कांग्रेस को देगा। (संजय डण्डौतिया) जिला सह मीडिया प्रभारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button