ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मुख्य समाचार

मध्यप्रदेश में शीतलहर सर्दी का हुआ आगमन

मध्यप्रदेश में ठंड अब अपना रंग दिखाने लगी है। सुबह-शाम और रात में ठिठुरन बढ़ने लगी है। हालांकि दिन में फिलहाल राहत है। पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान खजुराहो में 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबलपुर, बैतूल, खरगोन, सिवनी और छतरपुर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। 25 नवंबर के बाद कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। प्रदेश में रात का पारा 10 डिग्री या उससे नीचे आ गया है। खजुराहो और पचमढ़ी समेत कहीं कहीं यह 6 डिग्री पर आ गया है। जबकि दिन में यह 20 डिग्री तक आ गया है। सबसे सर्द दिन पचमढ़ी में रहा जहां दिन का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में दिन का पारा 25 से 27 के बीच रहा। जबलपुर में यह 25.5 डिग्री सेल्सियस भोपाल में 26.3 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 27.4 डिग्री सेल्सियस और इंदौर में 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सबसे सर्द रात अभी भी पचमढ़ी में ही है। जहां रात का पारा 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले यह 5.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मैदानी इलाकों में तेजी से तापमान गिर रहे हैं। सबसे सर्द रात वाले इलाकों में बैतूल, खरगोन, पचमढ़ी, ग्वालियर, दतिया और रायसेन रहे। पचमढ़ी, रायसेन, बैतूल और नरसिंहपुर में दिन का पारा 25 डिग्री और कहीं कहीं उससे नीचे आ गया। चार महानगरों में जबलपुर सबसे सर्द चार महानगरों की बात की जाए तो अब जबलपुर सबसे सर्द हो गया है। यहां दिन का पारा 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इंदौर दूसरे, भोपाल तीसरे और ग्वालियर चौथे नंबर पर है। इंदौर में 26.2 डिग्री, भोपाल में 26.3 डिग्री और ग्वालियर में 27.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हिमालय में बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक हिमालय में बर्फबारी और उत्तरी हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में ठंडक बढ़ा दी है। बीते दो दिन से रात का पारा 10 से 12 डिग्री के बीच रहा। कहीं-कहीं यह 6 डिग्री तक आ गया है। पाकिस्तान से आने वाली हवाओं के कारण अगले 48 घंटे तक इसी तरह मौसम बना रहेगा। 25 नवंबर से तेजी से गिरेगा तापमान वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि अभी एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है। इसके कारण अगले दो-तीन दिन इसी तरह ठंड बनी रहेगी। इसके साथ ही ईरान के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस बना हुआ है। इसके कारण 25 नवंबर से प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान तेजी से गिरेंगे। भोपाल और इंदौर समेत अधिकांश इलाकों में यह 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे यानी 9 डिग्री तक गिर सकते हैं। यह स्थिति 25 नवंबर से 28 नवंबर तक रहेगी। उसके बाद दिसंबर के पहले सप्ताह से तेज ठंड की शुरुआत हो सकती है। पचमढ़ी में कड़ाके की सर्दी मध्यप्रदेश में अभी पचमढ़ी में सबसे ज्यादा सर्दी पड़ने लगी है। यहां दिन का पारा 21 डिग्री, तो रात का न्यूनतम तापमान 6.6 दर्ज किया गया है, एक दिन पहले यह 5 डिग्री तक आ गया था। ऐसे में रात के साथ दिन में भी यहां ज्यादा ठंड होने लगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button