ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 52 नए केस, रायपुर और बिलासपुर में सबसे ज्यादा मरीज मिले

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 52 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना बुलेटिन जारी की है। जिनमें 979 सैम्पलों की जांच हुई थी। प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 5.31 प्रतिशत है। राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 466 है

प्रदेश में सबसे ज्यादा 15 मरीज रायपुर जिले से मिले हैं। बिलासपुर में मरीजों की संख्या 12 है। सरगुजा जिले में 11 नए केस। राजनांदगांव से 10 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। दंतेवाड़ा से 4, कोरबा से 3, बलरामपुर और सूरजपुर से 2-2 मरीज, इसके अलावा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, महासमुंद और धमतरी जिले से 1-1 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है।

देश और प्रदेश में जिस तरह एक बार फिर से कोरोना के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। उसे देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने नए वेव की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि, जिस तरह से पिछले कुछ दिनों में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी है। उसके हिसाब से ये नए वेव की शुरुआत हो सकती है। हालांकि उनका ये कहना है कि दूसरी लहर की तुलना में इसमें लक्षण कम दिख रहे हैं। मरीज कम समय में ही घर पर ठीक हो रहे हैं। इसके बावजूद लोगों से सतर्कता बनाए रखने और लक्षण दिखने पर टेस्ट कराने की अपील स्वास्थ्य मंत्री ने की है।

 

Related Articles

Back to top button