ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

जमीनी विवाद में महिला के साथ मारपीट, पुलिस ने आरोपितों को किया गिरफ्तार

सीधी। जमीनी विवाद को लेकर एक महिला से साथ मारपीट और ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल सीधी में प्राथमिक उपचार के बाद गांधी मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर कर दिया गया है। जहां उसकी हालत में सुधार है। घटना जमोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत भेलकी खुर्द गांव की है। पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोपितों को भेजा जेल

बता दें कि लीलावती जायसवाल 50 वर्ष निवासी भेलकी की बहू ने आकर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई की गांव के अनिल जायसवाल, राममणि जायसवाल, बबुली जयसवाल, दयाशंकर जायसवाल और संदीप केवट मेरे खेत में आकर जबरन खेत की जुताई कर रहे थे। ऐसे में हमारी सास लीलावती जाकर उन्हें रोक रही थी।

इस दौरान इन सभी ने मिलकर पहले मारपीट किया और फिर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस वालों के पर पहुंचा। सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनके खिलाफ धारा 307 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

पूछताछ के दौरान अनिल जायसवाल ने बताया कि यह उसका खेत है। इसलिए वह शुक्रवार को खेत की जुताई करने के लिए ट्रैक्टर के साथ गया हुआ था। इस दौरान लीलावती जबरदस्ती आकर जुताई करने से मना करने लगी। अचानक वह ट्रैक्टर के सामने आ गई जिससे उसे चोट लग गई है।

अब महिला बता रही यह घटना

संजय गांधी अस्पताल में भर्ती होने के बाद घायल महिला अपना बयान बदलकर बता रही है कि जमीन विवाद होने के कारण हम ट्रैक्टर से की जा रही जुताई को मना करने गए हुए थे। इस दौरान पांच लोगों ने मिलकर मेरे साथ पहले मारपीट किया इसके बाद हमारे प्राइवेट पार्ट में लोहे की राड डाल दिया। मैं खुद को बचाने के लिए भाग तो ट्रैक्टर चढ़ाया है।

जमीनी विवाद के कारण लीलावती जायसवाल और पांच अन्य लोगों के बीच में मारपीट किया गया था। मारपीट करने वाले पांच आरोपितों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। -पवन सिंह थाना प्रभारी जमोड़ी

Related Articles

Back to top button