ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
दिल्ली NCR

श्रद्धा मर्डर केस पर जमकर भड़कीं  टीवी अभिनेत्री Kavita Kaushik

दिल्ली का श्रद्धा मर्डर केस काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। श्रद्धा के बॉयफ्रेंड आफताब ने श्रद्धा का मर्डर करने के बाद उसके शव के 35 टुकड़े करके फेंक दिए थे। जब से ये खबर आई है, तब से हर कोई उस आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग कर रहा है। कोई उसे राक्षस बता रहा है तो कोई लड़की को दोषी ठहरा रहा है। बीते दिन अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी आफताब को सख्त सजा दिए जाने की मांग की थी। अब टीवी अभिनेत्री कविता कौशिक ने भी इसपर रिएक्शन दिया है।

दिल्ली मर्डर केस के बाद से लोगों में काफी आक्रोश है। लोग सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। टीवी अभिनेत्री कविता कौशिक ने भी ट्वीट करके अपनी भड़ास निकाली है। कविता कौशिक ने एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा- ‘इस लड़के को फांसी दी जानी चाहिए, ऐसे नृशंस अपराध के लिए कोई और सजा है ही नहीं’।

आफताब ने श्रद्धा की बॉडी के टुकड़ों को धोकर उनको प्लास्टिक में पैक करके उस फ्रिज में रख दिया था और घर में रोज अगरबत्ती  जलाता था, जिससे की बदबू बाहर न जा सके। उसने कई सारे प्लास्टिक पैकेट खरीदे थे, जिनमें वह रोज एक टुकड़ा रखता और जंगल में फेंक आता था। वहीं कविता कौशिक की बात करें तो वह टीवी शो एफआईआर में नजर आई थीं। इस सीरियल में उन्होंने चंद्रमुखी चौटाला का किरदार निभाया था।

Related Articles

Back to top button