ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
दिल्ली NCR

G-20 सम्‍मेलन में लगाए गमले चुराने वाला व्यक्ति हुआ गिरफ्तार

G-20 सम्मेलन की तैयारी के लिए सड़क पर रखे गए गमले चुराने का मामला मंगलवार को सामने आया था। वहीं, अब इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम मनमोहन है। उसके पास से कार और चोरी किए गए सभी गमले बरामद किए गए हैं।

वहीं, अब पुलिस उसके दूसरे साथी की पहचान करने के लिए मनमोहन से पूछताछ कर रही है। आरोपी मनमोहन गुरुग्राम के गांधी नगर इलाके का रहने वाला है। जिस गाड़ी से गमले चुराए गए, उसकी नंबर प्लेट हरियाणा के हिसार की है। यह गाड़ी मनमोहन की पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड है।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि मनमोहन और उसका एक साथी दिल्ली से गुरुग्राम लौट रहे थे। दोनों ने ही खूबसूरत फूलों के गमलों को देखकर अपनी गाड़ी रोक ली और गमले चोरी कर मौके से फरार हो गए। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

वहीं, पूछताछ में सामने आया है कि उन्हें इस बात की बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी कि कोई उनकी इस हरकत का वीडियो भी रिकॉर्ड किया जा रहा है।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हुआ था, जिसमें दो लोग गमले चुराते हुए नजर आए थे। वीडियो में दिख रहा है कि दो लोगों अपनी गाड़ी को गमलों के पास रोकते हैं और कार में गमले रखकर फरार हो जाते हैं।

Related Articles

Back to top button