ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

बीमार पिता को ठेले पर अस्पताल ले गया 6 साल का बच्चा

भोपाल| छह साल का बच्चा बीमार पिता को ठेले पर लेकर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचा। यह मामला शनिवार को तब सामने आया, जब कुछ लोगों ने लड़के को उसकी मां के साथ ठेले को धकेलते देखा, यह घटना सिंगरौली जिले के बलियारी कस्बे की है। पीड़ित परिवार एक घंटे से अधिक समय तक एंबुलेंस का इंतजार करता रहा, लेकिन वाहन के आने में देरी के कारण बच्चे को अपने पिता को ठेले पर अस्पताल ले जाना पड़ा।

टी-शर्ट और नीली डेनिम पहने एक लड़का गाड़ी की गति को नियंत्रित करने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है। वह तीन किलोमीटर तक ठेला लेकर गया। उसकी मां भी ठेले को धक्का दे रही थी।

घटना सोशल मीडिया पर आने के बाद सिंगरौली जिला प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया और शनिवार शाम को मामले की जांच के आदेश दिए, सिंगरौली के अतिरिक्त कलेक्टर डी.पी. बर्मन ने प्रेस से कहा,”पता चला है कि एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण मरीज को उसकी पत्नी और मासूम बेटे को ठेले पर लेकर अस्पताल ले जाना पड़ा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी और सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है कि एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारणों का पता लगाया जाए।”

Related Articles

Back to top button