ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
उत्तरप्रदेश

हिमाचल से मथुरा नौकरी करने आई महिला, फिर क्या हुआ ऐसा कि लगा लिया मौत को गले, सामने आई बड़ी वजह

उत्तर प्रदेश के मथुरा में नौकरी के लिए आई हिमाचल प्रदेश की एक युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रवि त्यागी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के गांव देहरा, पोस्ट अटवाड़, जिला बिलासपुर निवासी शालिनी महाजन (26) विगत 20 दिसबंर को नौकरी की तलाश में मथुरा आई थी।

उन्होंने बताया कि महाजन को कुछ ही दिन पूर्व एक स्थानीय इंजीनियरिंग कॉलेज में नौकरी मिली थी और शनिवार को उसे कार्यभार ग्रहण करना था, परंतु जब वह समय पर कॉलेज नहीं पहुंची, तब कालेज प्रशासन ने उससे सम्पर्क करने कर प्रयास किया।

एसएचओ ने प्राथमिक तौर पर मिली जानकारी के हवाले से बताया कि संपर्क न होने पर कृष्णा विहार स्थित उसके कमरे पर जाकर देखा गया तो कमरा अंदर से बंद मिला। तब उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो युवती का शव पंखे से लटका हुआ था। त्यागी के अनुसार महाजन ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है।

कोतवाल ने बताया कि उसके पति ने जानकारी दी है कि शालिनी के अचानक गायब हो जाने के बाद पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, परंतु अब तक उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया था। वह अपना फोन भी छोड़ आई थी। उसकी दो वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी, परंतु दोनों के संबंध ठीक नहीं चल रहे थे। त्यागी ने कहा कि उसने अपने सुसाइड नोट में खुदकुशी का कारण नहीं बताया है। लेकिन पुलिस हर कोण से जांच करेगी। युवती का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button