ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
देश

शिंदे गुट ने ऋतुजा लटके को किया परेशान, आदित्य ठाकरे बोले- उपचुनाव में लोग देंगे इसका करारा जवाब

शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के नेता आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार की शुक्रवार को आलोचना करते हुए कहा कि जिस तरीके से उनकी पार्टी की प्रत्याशी ऋतुजा लटके को परेशान किया गया है, उससे लोगों में गुस्सा है। लटके अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट पर अगले महीने होने वाले उपचुनाव के लिए शिवसेना के ठाकरे गुट की प्रत्याशी हैं।आदित्य ठाकरे ने कहा कि उन्हें 100 फीसदी भरोसा है कि लटके को महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के घटक दलों के मत मिलेंगे।

एमवीए में शिवसेना का ठाकरे गुट, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस शामिल हैं। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की कर्मचारी लटके ने इस महीने की शुरुआत में इस्तीफा दे दिया था लेकिन बीएमसी ने इसे स्वीकार नहीं किया। लटके ने बाद में बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया, जिसने बृहस्पतिवार को उन्हें राहत देते हुए बीएमसी को उनका इस्तीफा स्वीकार करने का निर्देश दिया। ठाकरे ने आरोप लगाया कि बीएमसी पर लटके का इस्तीफा स्वीकार न करने का दबाव था।

उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरीके से एक महिला (लटके) को परेशान किया गया, उससे लोगों में आक्रोश है। चाहे बीएमसी हो या राज्य सरकार, ऐसी कोशिश की गयी कि वह उपचुनाव न लड़ें।” भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव के लिए मुरजी पटेल को प्रत्याशी बनाया है। वह भाजपा और शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट के संयुक्त उम्मीदवार हैं। अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को उपचुनाव होगा। ऋतुजा लटके के पति एवं निवर्तमान विधायक रमेश लटके के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button