ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों से ठगे थे रुपए, जॉइनिंग लेटर भी दिया था

सतना: सतना में राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) का एक नकली ASI पकड़ा गया है। वर्दी पहनकर रौब झाड़ने वाले इस नकली पुलिस कर्मी ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर स्टूडेंट्स से रुपए भी ऐंठे थे। जीआरपी अब इस ठग से पूछताछ कर रही है।हासिल जानकारी के मुताबिक सतना रेलवे स्टेशन के पास होटल महामाया के पास से जीआरपी की वर्दी पहने एक युवक को सिटी कोतवाली पुलिस ने पकड़ कर जीआरपी सतना के सुपुर्द किया। पकड़े गए युवक ने पुलिस की खाकी वर्दी पहन रखी थी और कंधे पर एक स्टार भी लगा रखा था। पूछताछ में उसने पुलिस को अपना नाम अंकित साकेत निवासी ग्राम मेहुती बताया है।पुलिस ने बताया कि खुद को अंकित साकेत बताने वाले इस युवक ने मैहर के नकतरा निवासी 2 देवेंद्र चौधरी और अतुल वर्मा को रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। उसने उन्हें कहा था कि वह सतना रेलवे स्टेशन के बंद पड़े एस्केलेटर में उन्हें काम पर रखवा देगा। इसके एवज में उसने युवकों से लगभग 22 हजार रुपए भी वसूले थे। कई महीने से दोनों युवक चक्कर लगा रहे थे लिहाजा कुछ दिनों पहले उन्होंने अंकित से नौकरी नहीं दिला पाने पर अपने रुपए वापस मांगना शुरू कर दिया। रुपए देने से बचने के लिए अंकित उन्हें पश्चिम मध्य रेलवे के लेटर पैड पर एक जॉइनिंग लेटर भी थमा दिया। जॉइनिंग लेटर देख कर उनका माथा ठनका और संदेह हुआ तो उन्होंने शुक्रवार की दोपहर अंकित को यह कहकर होटल महामाया के पास बुलाया कि उन्हें जॉइनिंग के बारे में कुछ समझना है। इसी के साथ उन्होंने सिटी कोतवाली पुलिस को भी सूचना दे दी। जैसे ही एएसआई की वर्दी में अंकित वहां पहुंचा, सिटी कोतवाली पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पहले उसे सिटी कोतवाली ले जाया गया और फिर बाद में जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया।जीआरपी में शुरुआती पूछताछ में नकली एएसआई ने पुलिस को बताया कि वह दसवी पास है। उसे वर्दी स्टेशन के पास एक बैग में पड़ी मिली थी। जिसे उसने रौब झाड़ने के लिए पहन लिया। घर में कुछ आर्थिक दिक्कत थी इसलिए उसने दोनों लड़कों को नौकरी का झांसा देकर पैसे ऐंठ लिए। अब जब लड़के नौकरी अथवा पैसा मांगने लगे तो उन्हें जॉइनिंग लेटर दे दिया।

Related Articles

Back to top button