ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
दिल्ली NCR

दिल्ली मेट्रो के सफर के 20 साल पूरे, आज लें स्पेशल राइड का मजा

दिल्ली मेट्रो के परिचालन के 20‌ वर्ष पूरे हो गए है। दिसंबर 2002 में मात्र 8.2 किलोमीटर के रास्ते पर छह स्टेशनों तक ‘रेड लाइन’ के साथ शुरुआत करने वाली दिल्ली मेट्रो का 2022 में 390 से अधिक किलोमीटर का नेटवर्क हो गया है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) का नेटवर्क आज राष्ट्रीय राजधानी और पड़ोसी शहरों में कई गलियारों तक फैला है।

दिल्ली मेट्रो ने 25 दिसंबर, 2002 को अपनी वाणिज्यिक सेवाएं शुरू की थी। इससे एक दिन पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने शाहदरा से तीस हजारी तक डीएमआरसी के 8.2 किलोमीटर तक फैले पहले मार्ग का उद्घाटन किया था। पहली मेट्रो चलने के दो दशक पूरे होने के मौके पर दिल्ली मेट्रो शनिवार को विशेष ट्रेन चलाएगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘यह डीएमआरसी के लिए रोमांचक उपलब्धि है और छह बोगी वाली विशेष ट्रेन ‘रेड लाइन’ पर आज कश्मीरी गेट स्टेशन से वेलकम स्टेशन तक चलेगी।”

वेलकम स्टेशन पर मेट्रो संचालन के 20 साल पूरे होने के मौके पर एक विशेष प्रदर्शनी लगायी जाएगी। अधिकारियों ने पहले कहा था कि 2002 में ‘रेड लाइन’ के उद्घाटन के एक दिन बाद भीड़ इतनी ‘‘ज्यादा” थी कि अधिकारियों को यात्रियों की भीड़ संभालने के लिए ‘‘पेपर टिकट” जारी करने पड़े। डीएमआरसी का नेटवर्क 286 स्टेशन पर लगभग 392 किलोमीटर तक फैला हुआ है।

Related Articles

Back to top button