ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

नदी में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 4 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

दतिया | रतनगढ़ वाली माता के दर्शन कर लौट रहे भक्तों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिर गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई, वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को दतिया और ग्वालियर के अस्पतालों रेफर कर दिया गया है।

मध्यप्रदेश के दतिया जिले में सोमवार रात बड़ा हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिर गई। इससे चार लोगों की मौत हो गई, वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को दतिया और ग्वालियर के अस्पतालों में रेफर कर दिया गया है। ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार लोग रतनगढ़ माता मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार हादसा दतिया जिले में हुआ है। बताया गया कि सोमवार सुबह भिंड जिले के दबोह थाना क्षेत्र के जाखोली बिंडवा गांव के कुशवाह परिवार और क्षेत्र के अन्य लोग माता के जवारे लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर रतनगढ़ माता मंदिर गए थे। वहां, से शाम करीब 7:30 बजे दबोह लौट रहे थे। रास्ते में सेवढ़ा सनकुआं सिंध नदी का पुराना छोटा पुल पड़ता है। यहीं से गुजरते समय ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और नदी में जा गिरी। ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। ट्रॉली में सवार लोग चिल्लाने लगे। जिसके बाद आसपास के लोग बचाव के लिए दौड़े। कुछ समय बाद ही मौके पर पुलिस पहुंच गई।

बताया गया कि ट्रॉली में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 30 लोग सवार थे। प्रशासन ने भी तीन मौत की पुष्टि की है। उनकी पहचान ऊषा कुशवाह, कस्तूरी कुशवाह एवं गब्बर कुशवाह के रूप में हुई है। चारों मृतक दबोह लहार क्षेत्र के निवासी हैं। 21 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन्हें दतिया जिला अस्पताल और ग्वालियर भेजा गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस जगह ट्रैक्टर-ट्रॉली गिरी, वह नदी के किनारे का स्थान था और वहां पानी नहीं था। अन्यथा कई और लोगों की जान जा सकती थीं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। रात का समय होने से मौके पर बचाव कार्य में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलते ही कलेक्टर संजय कुमार व सेवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस व प्रशासन की ओर से बचाव कार्य आरंभ किया गया।

Related Articles

Back to top button