ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
उत्तरप्रदेश

छठ महापर्व को लेकर की जा रही तैयारियां, घाट पर सुरक्षा का रहेगा व्यापक इंतजाम

भदोही (संत रविदास नगर): भदोही विभिन्न गंगा घाटों और तालाबों पर छठ पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। रविवार की शाम को महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। छठ पर्व को लेकर गंगा घाटों और तालाबों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। साथ ही गंगा घाट पर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। तैयारियों और व्यवस्था का शनिवार की शाम अधिकारियों ने जायजा लिया और संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।रामपुर ,सीतामढ़ी समेत जनपद के विभिन्न गंगा घाट और तालाब पर छठ पर्व के मौके पर भारी भीड़ रहेगी। महिलाएं रविवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। छठ पर्व पर होने वाली पूजा के लिए घाटों पर साफ-सफाई के साथ ही लाइटिंग और अन्य व्यवस्थाएं की गई है। जनपद के रामपुर गंगा घाट पर सबसे अधिक लोगों की भीड़ होती है। हजारों लोग गंगा घाट पर छठ पर्व के मौके पर पहुंचते हैं। जिसके मद्देनजर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां हो गई है।भदोही में छठ महापर्व को लेकर घाट की हो रही सफाई।सुरक्षा के रहेंगे कड़े बंदोबस्तसभी पूजा स्थलों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेंगे। तमाम पुलिसकर्मी सादे वस्त्रों में भी तैनात होंगे। उच्च अधिकारियों ने तैयारियों को लेकर विभिन्न पूजा स्थलों का निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।चेयरमैन ने की साफ-सफाईज्ञानपुर के हरिहरनाथ मंदिर के पास तालाब पर बड़ी संख्या में महिलाएं छठ पर पूजा करने पहुंचती हैं। ज्ञानपुर नगर पंचायत के चेयरमैन हीरा लाल मौर्या ने स्वयं तालाब की सीढ़ियों की साफ सफाई की। उन्होंने कहा कि पूजा स्थल पर साफ-सफाई रहे इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसलिए वह भी खुद सफाई में जुटे हैं।

Related Articles

Back to top button