ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राजस्थान

बारिश और ओलावृष्टि के बाद बदला मौसम का मिजाज

उत्तर भारत में सक्रिय होते पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते रविवार को राजस्थान के कई राज्यों में बारिश के साथ ही ओले भी पड़े हैं, जिससे वहां के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।मौसम का ये बदलाव गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर जिलों में देखने को मिला। मौसम विभाग ने 19 अप्रैल तक के लिए अलर्ट जारी करते हुए कहा कि अगले तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है।स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर एरिया में दोपहर बाद बादला छाने के साथ तेज हवाएं चलने लगी थी। बीकानेर में कुछ जगहों पर तेज बारिश हुई और ओले भी पड़ें।

वहीं, हनुमानगढ़ के टिब्बी, पीलीबंगा क्षेत्र में भी कई जगह हल्की बारिश हुई।राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर के बॉर्डर क्षेत्रों में कल अचानक काफी तेज आंधी-तूफान आया। गंगानगर में करीब 40 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी आई और इस बीच बारिश भी शुरू हो गई। इस आंधी-तूफान और बारिश से खेों में कटाई के बाद रखे फसल और मंडी में अनाज और फसलों को काफी नुकसान हुआ है।हनुमानगढ़ पीलीबंगा में तेज हवाएं चलने लगी जिसके कारण यहां के एक खेत में काफी भीषण आग लग गई। इससे खेत में रखी सारी फसल जलकर खाक हो गई। आग इतनी भयानक थी कि इससे पूरे आसमना में धुएं का काला गुब्बारा छाया हुआ था।

 

Related Articles

Back to top button