ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

आलोट कांग्रेस विधायक मनोज चावला फरार घोषित

आलोट। रतलाम जिले के आलोट नगर में स्थित विपणन संघ केंद्र (गोदाम) से खाद लूटने व डकैती करने के मामले में पुलिस आलोट विधानसभा से कांग्रेस के विधायक आरोपित मनोज चावला को पुलिस एक माह बाद भी पकड़ नहीं पाई है। वहीं पुलिस ने विधायक चावला को अनेक जगह तलाश करने व नहीं मिलने के संबंध में न्यायालय में प्रतिवेदन पेश किया था। न्यायालय ने चावला को फरार घोषित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि 10 नवंबर 2022 को सर्वर डाउन होने से दोपहर तक कुछ किसानों को ही खाद मिला था। शेष किसान खाद वितरण केंद्र (गोदाम) पर लाइन लगाकर यूरिया व अन्य खाद मिलने का इंतजार कर रहे थे। विधायक मनोज चावला, कांग्रेस नेता योगेंद्रसिंह जादौन व अन्य साथियों ने केंद्र पर पहुंचकर पावती रखकर किसानों को खाद देने की बात कही थी। इसे लेकर विधायक तथा केंद्र प्रभारी व कर्मचारियों के बीच बहस हुई थी। बाद में विधायक ने गोदाम का शटर उठाकर किसानों से खाद लेने के लिए कहा था तो कई किसान गोदाम से खाद की बोरियां उठाकर ले जाने लगे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को रोका था। बाद में स्टाक मिलान करने पर 28 बोरियां खाद कम पाया गया था। गोदाम संचालक की रिपोर्ट पर आरोपित विधायक चावला, कांग्रेस नेता जादौन व अन्य के खिलाफ भादंवि की धारा 353, 332 व 392 में शासकीय कार्य में बाधा व लूट का मामला दर्ज किया गया था। बाद में प्रकरण में डकैती की धारा बढ़ाई गई थी।

इंदौर, भोपाल सहित कई जगह की तलाश

पुलिस ने कांग्रेस नेता जादौन को उसी दिन गिरफ्तार कर अगले दिन इंदौर स्थित विशेष जनप्रतिनिधि न्यायालय में पेश किया था, जहां से जादौन को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। उधर, पुलिस ने विधायक चावला की तलाश में इंदौर, भोपाल सहित अनेक जगह तलाश की, लेकिन वे कहीं नहीं मिले। चावला की तरफ से न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन पेश किया था, जिसे निरस्त कर दिया गया था। न्यायालय ने विधायक चावला को 22 दिसंबर तक न्यायालय में उपस्थित होने का आदेश दिया है। उपस्थित नहीं होने पर संपत्ति कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

संपत्ति की तलाश की जाएगी

न्यायालय में प्रतिवेदन पेश करने के बाद विधायक चावला को फरार घोषित किया गया है। न्यायालय के आदेश से चावला की संपत्ति की जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। – शिवमंगलसिंह सेंगर, थाना प्रभारी आलोट

Related Articles

Back to top button