ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

प्रदेश में चपरासी के 20 हजार रिक्त पदों को आउटसोर्स के जरिये भरने की तैयारी

भोपाल: एक लाख पदों पर भर्ती की कवायद, सभी विभागों से मांगी जानकारीमप्र में रिक्त चल रहे चपरासियों के करीब 20 हजार पदों को राज्य सरकार आउटसोर्स से भरने की तैयारी कर रही है। ये सभी चतुर्थ श्रेणी के पद हैं, जिन्हें अभी कम से कम 15500 और अधिकतम 30 हजार रुपए तक वेतन मिलता है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने इस संबंध में सभी विभागों को ताकीद कर दी है कि वे चतुर्थ श्रेणी के इन पदों को भरने का प्रयास न करें। इस समय एक लाख पदों पर भर्ती की कवायद चल रही है।सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों से रिक्त पदों की जानकारी मांगी तो 52 विभागों से सवा लाख रिक्त पद मिल गए। राज्य सरकार चाहती है कि तत्काल इनकी भर्ती शुरू की जाए। जीएडी ने सभी विभागों से कहा है कि जिनके पास भी कुल स्ट्रेंथ की तुलना में रिक्त पद पांच फीसदी से कम हैं, वे तुरंत कर्मचारी चयन बोर्ड और मप्र लोक सेवा आयोग को वेकेंसी भेजकर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ करें। जीएडी ने ऐसे विभागों की सूची बना ली है। जहां भी पांच प्रतिशत से ज्यादा पद हैं, वहां के बारे में निर्णय उच्च स्तर पर लिया जाएगा। संभावना है कि इन पदों को दो या तीन चरणों में भरा जाएगा। पहले चरण में पांच प्रतिशत तक पद भर दिए जाएंगे, बाकी बचे हुए पदों का निर्णय अलग से होगा।

Related Articles

Back to top button