ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

भादौ के पहले सोमवार को निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी, 9 रूपों में देंगे दर्शन

उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर से भादौ मास में सोमवार को भगवान महाकाल की पहली सवारी निकलेगी। भगवान महाकाल भक्तों को एक साथ नौ रूपों में दर्शन देंगे। शाम 4 बजे शाही ठाठबाट के साथ सवारी शुरू होगी। अवंतिकानाथ चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश, गरूड़ रथ पर शिवतांडव, नंदी पर उमा-महेश, रथ पर होलकर, घटाटोप, जटाशंकर, रुद्रेश्वर व चंद्रशेखर स्वरूप में विराजित होकर अपनी प्रजा का हाल जानने निकलेंगे।

महाकाल मंदिर से शुरू होकर सवारी कोटमोहल्ला, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पहुंचेगी। यहां पुजारी शिप्रा जल से भगवान का अभिषेक कर पूजा अर्चना करेंगे। पूजन पश्चात सवारी रामानुजकोट, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, ढाबारोड, टंकी चौराहा, छत्रीचौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार होते हुए शाम 7.30 बजे पुन: महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी।

उत्तम वर्षा के लिए सीएम करेंगे अनुष्ठान

बता दें श्रावण-भादौ मास के क्रम में शाही सवारी 11 सितंबर को निकलेगी। इस सवारी का पारंपरिक मार्ग करीब 7 किलोमीटर लंबा है। इस दिन सवारी करीब 6 घंटे नगर भ्रमण करेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को प्रदेश में उत्तम वृष्टि के लिए महाकालेश्वर मंदिर में अनुष्ठान करेंगे। सीएम सुबह 8.30 बजे मंदिर पहुंचेंगे। वे पंचामृत अभिषेक पूजन कर अनुष्ठान की शुरुआत करवाएंगे।

Related Articles

Back to top button