ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
छत्तीसगढ़

महिला का फटा सिर, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM): गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में बाइक को तेज रफ्तार से चलाते हुए कट मारने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है। शुक्रवार को ग्राम आमाडोब में दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक महिला का सिर फट गया। शनिवार को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।घटना की सूचना पर गौरेला पुलिस ने मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता मीलू यादव ने बताया कि उसका भाई राकेश यादव दुकान से घर आ रहा था, उसी समय गांव के ही मनोज यादव और दुर्गेश यादव बाइक से उसे कट मारकर जा रहे थे। जब राकेश ने इस बात के लिए मना किया, तो मनोज और दुर्गेश गालीगलौज करने लगे। बाद में वो भाई को छुड़ाकर घर ले आई, लेकिन कुछ ही देर बाद मनोज और दुर्गेश डंडा लेकर आ गए और हमारे साथ मारपीट की, जिसमें मेरा सिर फट गया है। साथ ही हाथ-पैर में भी चोट लगी है।दो पक्षों में हुई मारपीट।वहीं दूसरे पक्ष मनोज और दुर्गेश यादव ने आरोप लगाया है कि वो अपने भाई दौलत यादव के साथ दूध बेचने अमरकंटक जा रहा था, तभी रास्ते में गांव का राकेश यादव उन्हें मिला। वो उनके साथ गालीगलौज करने लगा। राकेश की बहन मीलू भी वहां आकर गालीगलौज करने लगी। बाद में हमारे साथ मारपीट भी की गई है, जिसके कारण हम घायल हो गए।पुलिस से की आरोपियों की शिकायत।इधर गौरेला थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने कहा कि दोनों पक्षों की शिकायत पर एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घायल महिला मीलू यादव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ गौरेला थाने में धारा 323, 294, 506 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों के नाम राकेश यादव, मीलू यादव, मनोज यादव, दुर्गेश यादव हैं। दोनों पक्षों ने 2-2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मीलू और उसके भाई राकेश ने दुर्गेश और मनोज के खिलाफ और दुर्गेश ने मीलू और राकेश के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

Related Articles

Back to top button