ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

शरीर में आधा सैकड़ा शिकायतें लटकाए कलेक्ट्रेट पहुंचा जनपद सदस्य

कटनी । कटनी कलेक्ट्रेट में मंगलवार को एक प्रौढ़ शरीर में पांच साल में दिए आवेदन लटकाए पहुंचा। उसका कहना था कि पिछले कई साल से वह उसकी जमीन पर हो रहे कब्जे को लेकर आवेदन दे देकर परेशान है लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई है। शहर के उद्योगपति उसकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं और संरक्षण प्राप्त है।

आवेदनों की कापी लगाए पन्नालाल का आरोप

गुलवारा निवासी और कटनी विकासखंड से जनपद सदस्य पन्नालाल हल्दकार जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे थे। अपने शरीर में आधा सैकड़ा से अधिक आवेदनों की कापी लगाए पन्नालाल का आरोप था कि उनकी गुलवारा गांव में पैतृक भूमि है, जिसके खसरा नंबर 609 के चार आरे भूमि में शहर के उद्योगपति जेसीबी से खुदाई करके कब्जा कर रहे हैं।

खुदाई के माध्यम से जमीन का स्वरूप बदल दिया

उन्होंने खुदाई के माध्यम से जमीन का स्वरूप बदल दिया है और नकली पटवारी आदि से नाप कराते हुए उनकी जमीन को कब्जाने का प्रयास किया जा रहा है। पांच साल से लड़ाई लड़ रहे हैं। कलेक्टर से लेकर सीएम हेल्पलाइन तक में शिकायत थी लेकिन आज तक उनकी शिकायत का निराकरण नहीं किया जा रहा। जिसके चलते वे मंगलवार को जनसुनवाई में पिछले 5 साल में दिए गए आवेदन लेकर पहुंचे हैं। अधिकारियों ने मामले में जांच कराने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button