ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

स्कूली बच्चों से भरी नाव नदी में डूबी, 10 लापता, सीएम ने दिए जांच के आदेश।

मुजफ्फरपुर. बिहार के मुजफ्फरपुर में गायघाट स्थित बागमती नदी में आज सुबह 10.30 बजे के लगभग एक नाव पलटने से करीब 10 बच्चों के डूबकर लापता हो गए. वहीं 20 लोगों को बचा लिया गया है. लेकिन कई लोग अभी भी लापता हैं. बेनीबाद क्षेत्र में मधुपुर पट्टी घाट के पास जब यह हादसा हुआ, तब नाव में लगभग 30 लोग सवार थे. जिनमें से अधिकांश स्कूली बच्चे थे. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने घटना की जांच के आदेश दिए. उन्होंने कह मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं. इस दुर्घटना में प्रभावित लोगों के परिवारों को सरकार की ओर से सहायता प्रदान की जाएगी. मुजफ्फरपुर के आपदा प्रबंधन अधिकारी का कहना है कि 10 लोगों के लापता होने की खबर है. अब तक 15-20 लोगों को बचाया गया है. तलाशी अभियान जारी है. मुजफ्फरपुर के डीएम प्रणव कुमार ने कहा कि यह घटना आज सुबह 10ण्30 बजे से 11 बजे के बीच हुई. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं. क्षेत्र के स्थानीय लोग भी खोज और बचाव प्रयासों में शामिल हो गए हैं. उनके मुताबिकए नाव पर कुछ महिलाएं भी थीं लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. विभिन्न गवाहों ने कहा कि नाव में भीड़ थी और नदी में धारा बहुत तेज़ थी, जिसके कारण दुर्घटना हुई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button