ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
खेल

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के देश में लियोनल मेसी का धमाका

यूरोप के सबसे बड़े क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट यूईएफए चैंपियंस लीग में बुधवार को पेरिस सेंट जर्मेन और बेनफिका के बीच मैच 1-1 की बराबरी पर रहा। पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में खेले गए ग्रुप-एच के इस मुकाबले में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने पेरिस सेंट जर्मेन के लिए शानदार गोल किया। मेसी के चिर प्रतिद्वंद्वी क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल के ही रहने वाले हैं। मेसी ने उनके ही देश में अपने शानदार गोल से सबका दिल जीत लिया।मेसी ने मैच 22वें मिनट में टीम का पहला गोल दागा। वितिन्हा के पास पर गेंद को लेकर मेसी आगे बढें। उन्होंने किलियन एम्बाप्पे की तरफ गेंद को बढ़ा दिया। एम्बाप्पे ने नेमार को पास दिया। नेमार को जगह नहीं मिली तो उन्होंने इसे वापस मेसी की ओर भेज दिया।

इस पर मेसी ने कोई गलती नहीं की और बॉक्स के बाहर से अपने बाएं पैर का जादू दिखाया। उन्होंने गोलकीपर को छकाते हुए गेंद को सीधे गोलपोस्ट में डाल दिया।हाफटाइम से ठीक पहले पीसएजी के डानिलो पेरिएरा से बड़ी गलती हुई। उन्होंने गेंद को अपने ही टीम के गोलपोस्ट में डाल दिया। पीएसजी की बढ़त समाप्त हो गई और स्कोर 1-1 हो गया। दूसरे हाफ में दोनों टीमें कोई भी गोल नहीं कर पाईं। मैच बराबरी पर छूटा। मैच ड्रॉ होने के बाद पीएसजी की टीम ग्रुप एच में शीर्ष पर पहुंच गई। उसके तीन मैचों में सात अंक हैं। दूसरे स्थान पर काबिज बेनफिका के भी तीन मैच में सात अंक हैं। इटली के क्लब युवेंटस की हालत खराब है। वह तीन मैचों में तीन अंक ही हासिल कर पाया है। युवेंटस तीसरे पायदान पर है।

Related Articles

Back to top button